नलखेड़ा: राज्य स्तरीय दल ने गोबर धन योजना अंतर्गत गौ अभ्यारण्य सालरिया में निर्मित बायोगेस संयंत्र का किया अवलोकन
गोबर धन योजना अंतर्गत गौ-अभ्यारण अनुसंधान एवं उत्पादन केंद्र सालरिया में स्वीकृत 85 घन मीटर क्षमता वाले बायोगैस संयंत्र का राज्य स्तरीय दल द्वारा गुरुवार को अवलोकन किया गया। संयुक्त आयुक्त, स्वच्छ भारत मिशन की शिवानी वर्मा, श्रीकृपा शंकर, गजेन्द्र मौर्य, प्रियव्रत पंडा द्वारा तकनीकी पहलुओ पर चर्चा की और 97% कार्यपूर्ण होने पर संतोष जाहिर किया।