बरेली: थाना इज्जत नगर में सृजन वैलफेयर सोसाइटी ने गणपति स्थापना के सातवें दिन पूरे विधि-विधान से ईको फ्रेंडली गणपति का विसर्जन
थाना इज्जत नगर के महानगर में सृजन वैलफेयर सोसाइटी ने गणपति स्थापना के सातवें दिन पूरे विधि-विधान से ईको फ्रेंडली गणपति का विसर्जन किया।अध्यक्ष डॉ दीक्षा सक्सेना ने जानकारी दी कि हम करीब 5 साल से घर पर ही किसी तालाब के किनारे से या कुम्हार से मिट्टी लाकर खुद ही गणपति बनाकर पूरे विधि-विधान और श्रद्धा से स्थापित करते हैं।