बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र स्थित डेलापीर मंडी में हुए अग्निकांड में नुकसान के दावों का रिकॉर्ड से होगा मिलान
इज्जत नगर थाना क्षेत्र स्थित डेलापीर मंडी में हुए अग्निकांड में नुकसान के दावों का रिकॉर्ड से होगा मिलान,तब बांटा जाएगा मुआवजा।5 सितंबर की रात को फल मंडी में आग लगने से 28 आढतें जलकर खाक हो गई थी। व्यापारियों ने अग्निकांड में करीब 5 करोड़ के नुकसान का आकलन किया था। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है।