बरेली: थाना शीशगढ़ क्षेत्र के ग्राम शाहपुर निवासी ग्रामीण का आरोप गांव के दबंगों ने काट लिए जबरन पेड़, SSP से की शिकायत
थाना शीशगढ़ क्षेत्र के ग्राम शाहपुर निवासी ग्रामीण का आरोप गांव के दबंगों ने काट लिए जबरन पेड़।पीड़ित ज्वाला प्रसाद ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया की गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों ने उसके पेड़ जबरन काट लिए। जब पूरे मामले की शिकायत क्षेत्रीय थाने में की तो कोई भी उचित कार्रवाई नहीं हुई। वहीं पीड़ित ग्रामीण ने एसएसपी को लिखित शिकायती पत्र दिया।