सहावर: अमापुर से एटा मार्ग पर नीलगाय से टकराई स्कॉर्पियो, खाई में गिरी, कई लोग गंभीर रूप से घायल
जनपद कासगंज के कस्बा अमांपुर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। अमांपुर-एटा मार्ग पर काली नदी के समीप आज एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की नीलगाय से जोरदार टक्कर हो गई,टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गाड़ी में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।