मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नवी वाहिनी पीएसी में तैराकी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, 25 अगस्त को होगा समापन
थाना सिविल इलाके के नवी वाहिनी पीएसी में हर वर्ष की तरह, इस वर्ष भी वाहिनी में तैराकी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, यह प्रतियोगिता 25 अगस्त तक चलेगी। सभी वाहिनी पीएसी के पुलिस कर्मियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया है। यह प्रतियोगिता सुबह और शाम के समय करवाई जा रही है। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।