मुरादाबाद: मुरादाबाद में 26 केंद्रो पर यूपी पुलिस परीक्षा, दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से दोनों पाली की कराई गई संपन्न
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 26 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा दूसरे दिन भी शनिवार को सुबह 10 बजे से शुरू हुई। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने केंद्रों पर पहुंच कर व्यवस्था की निगरानी की। खुद जिलाधिकारी अनुज सिंह व व एसएसपी सतपाल अंतिल ने भी महानगर के कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर इंतजाम देखा और परीक्षा की शुचिता बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके करवाई है।