मुरादाबाद: सुहेलदेव पार्टी के पदाधिकारियों ने खुशहालपुर चौकी इंचार्ज पर लगाया अभद्र व्यवहार करने के आरोप, एसएसपी को दिया प्रार्थना
मझोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली खुशहालपुर चौकी इंचार्ज पर सुहेलदेव पार्टी ने अभद्र व्यवहार करने के कई गम्भीर आरोप लगाते हुए एसएसपी को एक प्रार्थना पत्र देते हुए चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पार्टी का कार्यकर्ता राहुल बैंक कॉलोनी के पास रहता है,बीते दिनों उसके घर पर करीब एक दर्जन लोग जबरन घुस आए और घर की महिलाओं के साथ गाली गलौज थी।