मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दो पक्षों में किसी बात को लेकर हुई मारपीट में, दोनो पक्ष से 6 लोग हुआ घायल
थाना सिविल लाइन इलाके के आदर्श कॉलोनी में, किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद, दो पक्षों मे चले जमकर लाठी डंडे, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मामले को शांत करवाकर, सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लेकर आया गया जहां सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। दोनो पक्षों की और से पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कानून कार्रवाई की मांग की है।