रजौली: ननिहाल से रहस्यमय ढंग से लापता हुआ 21 वर्षीय युवक, मां ने रजौली थाने में बरामदगी की गुहार लगाई
Rajauli, Nawada | Jul 29, 2026 रजौली थाना क्षेत्र के तिलैया गांव से रहकर पढ़ाई कर रहे 21 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक की मां किरण देवी, पति उपेंद्र दास, ग्राम धर्मपुर, थाना वजीरगंज, जिला गया ने रजौली थाना में आवेदन देकर पुत्र की सकुशल बरामदगी की मांग की है। आवेदन के अनुसार उनका पुत्र अमित कुमार अपने ननिहाल तिलैया गांव में सादेव दास के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था।