हनुमानगढ़: जंक्शन के सेक्टर नंबर 12 में उधारी के पैसे मांगने पर युवक से की गई मारपीट, जान से मारने की मिली धमकी
जंक्शन थाना क्षेत्र में उधार दिए पैसे मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। पीड़ित युवक ने थाने में शिकायत देकर बताया कि उसने विक्रम कुमार को ₹14,500 उधार दिए थे। शिकायत के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने देने से इनकार कर दिया। बाद में फोन पर भी गाली-गलौज की गई।