बक्सर: मुंडन संस्कार को लेकर रामरेखा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कायम रही अव्यवस्था, गर्मी से भी लोग रहे बेहाल
Buxar, Buxar | Jun 17, 2026 लग्न मुहूर्त की शुरुआत होने के साथ ही रामरेखा घाट पर मुंडन संस्कार को लेकर एक बार फिर भीड़ जुटने लगी है। इस क्रम में बुधवार को बक्सर रामरेखा घाट पर अप्रत्याशित भीड़ सुबह से ही जताने लगी थी। दोपहर में भीड़ काफी बढ़ गई। भीड़ के कारण घाट पर लोगों को पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी। वही गर्मी के कारण दोपहर में रामरेखा घाट पर बना सेट भी छोटा पड़ गया था।