मांगरौल: मांगरोल में ईदगाह मस्जिद में मुस्लिम समाज ने ईदुल अजहा की नमाज अदा की
Mangrol, Baran | Jun 7, 2025 मांगरोल मे शनिवार को ईदगाह मस्जिद मे मुस्लिम समाज ने ईदुल अजहा की नमाज अदा की। शनिवार शाम 5:00 मिली जानकारी के अनुसार शहर काजी मुबश्शर अली साहब ने ईदगाह मस्जिद मांगरोल मे ईद-उल-अज़हा की नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद मुस्लिम समाज ने मुल्क की तरक्की, मुल्क मे अमन चैन, भाइचारे की दुआ की। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिल मुबारकबाद पेश की।