भोरे: हुसेपुर में बीती रात घर में अचानक लगी आग से फटा सिलेंडर, बुझाने के क्रम में दो लोग झूलसे, मदद करने पहुंची प्रीति किन्नर
भोरे थाना क्षेत्र के हुसेपुर में बिती रात एक घर में अचानक आग लगने से घर में रखा सिलेंडर फट गया। जिससे पूरा घर धराशाही हो गया। आग बुझाने के क्रम में दो ग्रामीण भी आंशिक रूप से झुलस गए। जिनका इलाज रेफरल अस्पताल भोरे में कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद समाजसेवी प्रीति किन्नर मंगलवार को पीड़ितों के घर मदद करने पहुंची और अपने स्तर से आर्थिक मदद भी की।