भोरे: वसुदेवा गांव में दहेज के लिए नवविवाहिता की गला दबाकर हुई हत्या, ससुराल वालों पर लगा हत्या का आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस
भोरे थाना क्षेत्र के वसुदेवा गांव में दहेज की खातिर एक नव विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हत्या का आरोप मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया है। वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है। हत्या के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हैं। घटना सोमवार की देर शाम की है।