पंचकूला: उपायुक्त Dr. यश गर्ग ने सैक्टर-16 स्थित महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित वन स्टाॅप सैंटर (सखी) का किया दौरा
उपायुक्त डाॅ. यश गर्ग ने सैक्टर-16 स्थित महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित वन स्टाॅप सैंटर (सखी) का दौरा किया और वंहा महिलाओं को दी जाने वाली काउंसलिंग और अन्य सुविधाओं को बारिकी से जांचा। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समाज से बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसी अन्य सामाजिक बुराईयों को दूर करने के लिए उचित दिशा निर्देश दिए।