लटेरी: नैनवास कलां: सूने मकान का ताला तोड़कर बर्तन और सामान चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Lateri, Vidisha | Apr 13, 2026 लटेरी के मुरवास थाना क्षेत्र के ग्राम नैनवास कलां में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर रखे कीमती बर्तन और अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया। घटना का खुलासा सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे हुआ, जब परिजन वापस घर लौटे। बताया जा रहा है कि वारदात के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने हाथ साफ कर