हज़ारीबाग: बड़कागांव में ब्राउन शुगर का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! 16 ग्राम नशीला पदार्थ, दो तस्कर गिरफ्तारv
बड़कागांव में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! पुलिस ने गुप्त सूचना पर बाबुपारा के एक बंद मकान में छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से करीब 16 ग्राम ब्राउन शुगर, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और स्मोक लाइटर बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।