ग्वालियर गिर्द: गिरवाई थाना क्षेत्र के सिकंदर कंपू इलाके में SAF जवान ने जहर खाकर की आत्महत्या, विभागीय शिकायतों के चलते था निलंबित
ग्वालियर में एक एसएएफ के सिपाही ने खुदकुशी कर ली। जवान ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि सिपाही, विभागीय शिकायतों के चलते निलंबित था। घटना के बाद हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला गिरवाई थाना के सिकंदर कंपू इलाके का है।