हमीरपुर: अरतरा मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल, इनमें से एक को किया गया रेफर
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली के अरतरा मार्ग पर दो बाइकें सीधी भिड़ गईं ,जिससे अनुराधा,गुरदेव,अवधेश , अनिल जख्मी हो गए ।सभी घायलों को मौदहा सीएचसी पहुंचाया गया। यहाँ सभी का उपचार किया गया ।गम्भीर रूप से घायल अनिल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह जानकारी गुरुवार को चार बजे मिली।