बेगूसराय: कैंटीन चौक के पास छात्र आंदोलन में पत्थरबाजी, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया
कैंटीन चौक के पास छात्र आंदोलन के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने पत्थर बाजी करना शुरू कर दिया. इस मामले में पुलिस ने 04 व्यक्ति को हिरासत में लिया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि कैंटीन चौक के पास छात्र प्रदर्शन कर रहे थे.