बरेली: बजरंग ढाबे के पास हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को किया गिरफ्तार
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बजरंग ढाबे के पास हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने8लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दबंगों द्वारा सरेराह फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। प्लांट पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को रविवारको जेल भेजा जाएगा।