सगड़ी: बगहीडाड़ में नवनिर्मित बनकट पुलिस चौकी का भूमिपूजन सम्पन्न, गोरखपुर हाईवे पर बढ़ेगी सुरक्षा, लोगों ने जताई खुशी
Sagri, Azamgarh | May 12, 2026 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बगहीडाड़ में मंगलवार को नवनिर्मित बनकट पुलिस चौकी का विधिवत भूमिपूजन किया गया। गोरखपुर हाईवे पर स्थित इस नई चौकी के शुरू होने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को और मजबूती मिलने की उम्मीद है । पुलिस चौकी का भूमिपूजन वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा किया गया ।