कांडी: ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने खाया कीटनाशक
Kandi, Garhwa | May 13, 2026 कांडी प्रखंड के चौबे मझिगांवां गांव निवासी चंदन शर्मा की पत्नी कांति कुमारी ने मंगलवार की देर रात कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर स्थिति में परिजनों ने उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति, सास एवं ननद द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता है। मंगलवार की रात भी घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था।