नावकोठी: गुजरात में सड़क दुर्घटना में देवपुरा के मजदूर की मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
नावकोठी थाना क्षेत्र के देवपुरा के एक मजदूर का गुजरात क्या अहमदाबाद में सड़क दुर्घटना के दौरान मौत हो जाने से गांव में शोक का माहौल है। रविवार की सुबह उनकी लाश पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 1 जनवरी को सड़क पार करने के दौरान अनियंत्रित वाहन के चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गए थे। इलाज के क्रम में मौत हो गयी।