मोहनिया: रेलवे स्टेशन कुदरा के साइड रोड से 21.7 लीटर शराब के साथ एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैमूर जिले के कुदरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुदरा रेलवे स्टेशन के पास साइड रोड से दो बैग में भरकर शराब ला रहे एक तस्कर को पकड़ लिया है । उसके बैग का तलाशी लेने पर बैग के अंदर से 21.7 लीटर अंग्रेजी शराब विभिन्न ब्रांडों का बरामद हुआ है। जिसके बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है । गिरफ्तार आरोपी बेदा गांव का धर्मेंद्र कुमार बताया जा रहा है।