मोहनिया: मोहनिया में मंत्री संतोष सिंह ने कहा, बिहार के सभी लोगों की मांग है कि नीतीश कुमार को मिले भारत रत्न, वह इसके लायक हैं
कैमूर जिले के मोहनिया पहुंचे बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कहा बिहार के सभी लोगों की मांग है नीतीश कुमार को भारत रत्न मिलना चाहिए। क्योंकि उन्होंने बिहार को नई दिशा दिखाई है । लालू यादव के जंगल राज से लोगों को मुक्ति दिलाया है। बिहार को विकास की तरफ लेकर गए हैं। इसलिए हम भी चाहते हैं उनको भारत रत्न मिले।