मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जल शक्ति विभाग द्वारा तैयार पहला व्यापक 'वॉटर लॉज ऑफ हिमाचल' संकलन जारी किया। यह किताब जल आपूर्ति, सीवरेज और सिंचाई से जुड़ी सभी प्रमुख नीतियों और नियमों को एकत्रित करती है। इससे सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।