18 जुलाई को राजेंद्रग्राम में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकलेगी। रथयात्रा आयोजन समिति ने बुधवार 7:00 बजे सांसद हिमाद्रि सिंह से भेंट कर आयोजन की रूपरेखा साझा की। सांसद ने आयोजन में सहभागिता की सहमति देते हुए इसे भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।