मनोहरथाना: मनोहर थाना ब्लॉक के 124 पोलियो बूथो पर 16,263 बच्चों को दवा पिलाई गई
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के प्रथम दिवस मनोहरथाना ब्लॉक में कुल 124 बूथों पर सफलतापूर्वक पोलियो बूथ सत्र आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत 22,588 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित था, जिसके विरुद्ध प्रथम दिन 16,263 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। इस प्रकार ब्लॉक ने 72 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया।