मखदुमपुर: चोरी की वारदात से दहला मखदुमपुर ,पाई विगहा मोड़ के समीप चोरों ने मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी को दिया अंजाम
मखदुमपुर थाना से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर पिछले 10 दिनों के भीतर 4 जगहों पर चोरी की बड़े वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरों ने बीती रात पाई बीघा मोड़ स्थित चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया है। बीती रात मोबाइल दुकान में दीवार तोड़कर लाखो की चोरी को अंजाम दिया है।