कर्वी: चित्रकूट में बड़ी सजा: मारपीट और फायरिंग के मामले में 6 दोषियों को 5-5 साल की कैद
शुक्रवार शाम 5 बजे जारी प्रेसनोट में चित्रकूट में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ी कार्रवाई हुई। जिला न्यायालय ने 6 आरोपियों को 5-5 साल की सजा और 50 हजार जुर्माना सुनाया। 2019 के मामले में आरोपियों ने फायरिंग व मारपीट कर तीन लोगों को घायल किया था।पुलिस की मजबूत पैरवी के चलते कोर्ट ने सख्त फैसला दिया।