अजयगढ़: धरमपुर फॉरेस्ट विभाग ने बीट पिष्टा में हुए अतिक्रमण को हटाया अतिक्रमणकारियों को दी हिदायत
उत्तर वन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र धरमपुर के अमले के द्वारा बीट पिष्टा में पिछले कई दिनों से वन परिक्षेत्र अधिकारी को लगातार अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थी धरमपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी मनोज सिंह बघेल अपने अमले के साथ बीट पिष्टा पहुंचे जहां कक्ष क्रमांक पी-4 में वन भूमि में ग्रामीणों के द्वारा किये गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। ओर उनको हिदायत दी गई ।