अजयगढ़: अजयगढ़ में आगामी त्यौहारों के दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर ऑटो व ई-रिक्शा चालकों की हुई बैठक
आगामी त्यौहारों के दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी रवि सिंह जादौन के नेतृत्व में थाना प्रांगण में ऑटो ई-रिक्शा चालकों की बैठक आयोजित की गई।उक्त बैठक में कस्बा के सैकड़ा भर से अधिक ऑटो ई रिक्शा चालक शामिल हुए। थाना प्रभारी श्री जादौन के द्वारा सभी से यातायात के नियमों का पालन करने व दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद करने की अपील की ।