अजयगढ़: रेत माफियाओं की मनमानी: प्राकृतिक झरने का अस्तित्व मिटाने पर तुल्य, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।
पन्ना जिले के अजयगढ़ तहसील अंतर्गत उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे ग्राम रामनई के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर रेत माफियाओं की मनमानी पर चिंता जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के निकट हजारों वर्ष प्राचीन प्राकृतिक झरने के चारों ओर एलएनटी पोकलेन और जेसीबी मशीनों से अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है, जिससे झरने का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।