झुंझुनू: बामला की ढाणी में सीआरपीएफ जवान के घर से लाखों रुपए की नकदी और जेवरात चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
गुढ़ागौड़जी पुलिस ने बामला की ढाणी में सीआरपीएफ जवान के घर हुई लाखों रुपए की नकदी सहित जेवरात चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 19 दिसंबर को दो जवान की पत्नी ड्यूटी पर गई हुई थी। पीछे से चोरों ने दिन दहाड़े मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।