झुंझुनू: गुढ़ागौड़जी पुलिस ने किसानों का अनाज खरीदकर करोड़ों रुपए हड़पने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
झुंझुनू जिले की गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस ने किसानों का अनाज खरीद कर करोड़ों रुपए हड़पने वाले आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार परिवादी नाहर सिंह मदनलाल व संजय कुमार के खिलाफ किसानों का अनाज खरीदकर करोड़ों रुपए हड़पने का ममाल दर्ज करवाया था।