झुंझुनू: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की करणी राम रामदेव पार्क में 122वीं जयंती मनाई, निकाली गई प्रभात फेरी
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 122 वी जयंती सोमवार सुबह 7:30 बजे झुंझुनू के करनी राम रामदेव पार्क में मनाई गई,सैकड़ो की संख्या में किसान और स्कूली छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर आमजन को जागरूक किया,और चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा बताते हुए कहा ऐसी हस्तियां सदीयों में एक बार ही जन्म लेती है जिन्होंने ग्रामीण वेश को असली भारत बताया