हथीन के रीबड़ गांव में जिला प्रशासन द्वारा रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान पलवल के डीसी डॉ.हरीश कुमार वशिष्ठ और परवल एसएसपी डॉक्टर वरुण सिंगला ने लोगों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया. कुछ शिकायतों को निपटने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए. इस दौरान गांव के सरपंच सहित सेकड़ों लोग मौजूद रहे