पलिया: गुंगेपुर गांव की पीड़िता ने पुत्री के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस में की शिकायत
लखीमपुर खीरी जिले के गूंगेपुर गांव की एक महिला ने पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है। उसकी पुत्री के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने बताया कि भूपपुरवा गांव निवासी युवक पहले उसकी पुत्री से मोबाइल पर बात करता रहा और बाद में शादी करने का वादा कर उसके साथ संबंध बनाएं जब यवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने साफ इनकार कर दिया।