मुरैना नगर: कब्रिस्तान इलाके में बाइक से गिरने पर युवक को टैक्टर के नीचे आने से गंभीर चोटें आईं, जिला अस्पताल में इलाज जारी
मुरैना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेशपुरा कब्रिस्तान इलाके में आज दोपहर एक युवक बाइक से गिर गया। उसी समय टैक्टर का निकलना हुआ जिसके नीचे आने से युवक घायल हो गया।मौक़े पर मौजूद लोगों ने तुरंत खींच लिया जिससे उसकी जान बच गई।घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर दिया है जहां उसका इलाज जारी है।