महाराजगंज: करौता गांव में देशी शराब की दुकान से लाखों की चोरी, सीसीटीवी भी तोड़ा गया, चौक पुलिस ने शुरू की जांच
गुरुवार को 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार चौक थाना क्षेत्र के करौता स्थित देशी शराब की दुकान में अज्ञात चोरों ने एक लाख बीस हजार रुपये नकद उड़ा लिए। चोरों ने दुकान का दरवाजा तोड़ने के बाद सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त कर डीवीआर भी गायब कर दिया, जिससे घटना के सुराग ढूंढना चुनौतीपूर्ण हो गया है।