महाराजगंज: कलेक्ट्रेट परिसर में आशाओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
गुरुवार को 2 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में आशाओं ने दुर्व्यवहार को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा है। संगठन की जिलाध्यक्ष जमीरुन निशा ने बताया कि बाग़ापार में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए शिविर लगा था वहां की आशाएं शिविर में गई तो वहां मौजूद सेक्रेट्री और अन्य अधिकारी द्वारा दुर्व्यवहार किया गया।जिसको लेकर डीएम को पत्रक सौंपा जा रहा है।