महाराजगंज: परतावल के शिवनगर वार्ड में आधा दर्जन मनबढ़ों ने दो युवकों के साथ की मारपीट, किया लहूलुहान
गुरुवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के शिवनगर वार्ड में बीती रात आधा दर्जन मनबढ़ युवकों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार हमलावर चार बाइकों पर सवार होकर आए थे। पहले उन्होंने दोनों युवकों के साथ जमकर गाली-गलौज की, उसके बाद लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ प्रह