हरदोई: सुरसा थाना क्षेत्र में शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में दो लोग घायल, आरोपी हिरासत में
Hardoi, Hardoi | May 13, 2026 सुरसा थाना क्षेत्र के उम्मरपुरवा मजरा खजुरहरा गांव में मंगलवार को लालाराम वर्मा की बेटी पारुल की शादी एक निजी स्कूल में थी, शाहाबाद थाना क्षेत्र के गहोरा गांव से रोहित वर्मा की बारात आई थी। समारोह के दौरान अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी, जिससे वहां भगदड़ मच गई।