मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र में दबंगों ने घर में घुसकर पीड़ित के साथ की मारपीट, घायल पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
थाना क्षेत्र के ग्राम जरामई निवासी विजेन्द्र सिंह पुत्र रामबहादुर ने सोमवार की सुबह जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं मामले की शिकायत थाने पर की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते पीड़ित ने एसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।