खरगोन शहर में गुंडागर्दी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अफसर नामक युवक ने जब अपने घर के सामने ओटले पर बैठकर गाली-गलौज कर रहे पड़ोसी शाकिप और आकिब को शोर मचाने से मना किया, तो आरोपी भड़क गए। उन्होंने 'घर में बहन-बेटियां होने' की दुहाई को नजरअंदाज कर अफसर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।