पन्ना: पन्ना में फसल कटाई के विवाद में खूनी संघर्ष, तीन घायल ज़िला अस्पताल रेफर
Panna, Panna | Apr 11, 2026 पन्ना के देवेन्द्रनगर में फसल कटाई के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बहोरी के बगइचा हार में दबंगों ने रंजिश के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया। गंभीर रूप से घायल रामकिशोर और उनके दो भतीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।