फतुहा: नदी थाना पुलिस ने 358 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक महिला समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार।
Fatwah, Patna | Jun 6, 2026 नदी थाना पुलिस ने 358 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक महिला समेत तीन लोगों को पक्की दरगाह के पास से गिरफ्तार किया है। फतुहा डीएसपी-1 अवधेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल पक्की दरगाह में वाहन चेकिंग के दौरान एक टेंपो पर सवार तीन लोगों के पास से 358 बोतल कफ सिरप बरामद किया है।