जिले के 24 वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में परिवर्तित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस संबंध में संभाग आयुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी की अध्यक्षता में गुरुवार को करीब 1 बजे जिला पंचायत में बैठक आयोजित कि गई। आयुक्त ने वन, राजस्व और पंचायत विभाग के अमले को संयुक्त रूप से वन ग्रामों का भ्रमण कर सात दिनों में आवश्यक फाइलें तैयार करने के निर्देश दिए।